गम्हरिया: सिंघेश्वर में हाई-वोल्टेज छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 हिरासत में
मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने हाई-वोल्टेज छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में 11 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत पुलिस टीम ग्राहक बनकर मौके पर पहुंची और अचानक कार्रवाई की। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक बाइक जब्त हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।