नानपारा: रूपईडीहा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई सीज़
रूपईडीहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कार्य बेखौफ तरीके से जारी था। क्षेत्रीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत लगातार शासन स्तर तक की जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। नायब तहसीलदार नानपारा अक्षय पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई हुई