पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
माल सलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 4:17 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि मालसलामी थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 66 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है