खगड़िया: बेला सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया
पक्की सड़क बनने से अब बरसात के दिनों में भी वाहनों की आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पंचायत समिति योजना से लगातार विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह बातें सदर प्रखंड के बेला सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या छह में पीसीसी सड़क के उद्घाटन के मौके पर बुधवार 4:00 बजे को उपस्थित लोगों को संबोधित करते प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने कही।