खगड़िया: रोहरी स्थित एनएच 31 पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
सदर अस्पताल में बुधवार 12:00 बजे को सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि महेशखूंट थाना क्षेत्र रोहरी स्थित एनएच 31 पर मंगलवार की देर शाम ट्रक से टक्कर से बेलदौर थाना के बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ फुलवड़िया गांव निवासी स्वर्गीय भगवान चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गई थी।