टिकारी: उपरहुली में भाजपा ने दीप उत्सव के रूप में बाबा साहब की जयंती मनाई, जिला उपाध्यक्ष समेत कई नेता शामिल
Tikari, Gaya | Apr 14, 2026 उपरहुली में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती दीप उत्सव के रूप में मनाई गई। देवी स्थान मन्दिर के मैदान में सभी ने दीप जलाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन चरित्र और विचारों को आत्मसात करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, नेता रामईश्वर भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।