सोजत: कंटालिया सोजत मार्ग पर शॉर्ट सर्किट से कंटेनर में लगी आग, सोजत की दमकल ने पाया आग पर काबू, चालक ने कूदकर बचाई जान
कंटालिया से सोजत रोड की और आने वाले एक मार्ग पर फैक्ट्री के बाहर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब बिजली की तार की चपेट में आकर एक कंटेनर में तेजी के साथ आग लग गई । कंटेनर के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है । कंटेनर में प्लास्टिक का सामान भारा होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । सोजत नगर पालिका की दमकल व बगड़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसने आग बुझाई हे