गुना कलेक्टर के निर्देशन में 5 जनवरी दोपहर को आबकारी विभाग ने गुना ग्रामीण के ग्राम रमपुरा गुजराई छिपोन भिलेरा में सिंध नदी किनारे गांवो में दविश दी। टंकियां में मिली अवैध शराब और लहान जप्त किया। ₹2.25 लाख 75 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर 2000 किलो लहान नष्ट किया। मौके से फरार हुए पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं।