परिहार: इंदरवा परसा में जश्ने मिलाद-उन-नबी का भव्य आयोजन, उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
इंदरवा परसा क्षेत्र में जश्ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नात-ए-पाक, तकरीर और धार्मिक संदेशों के माध्यम से पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।