बबेरू: बबेरू कस्बे में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण
Baberu, Banda | Jul 12, 2026 बबेरू कस्बे के अलग अलग जगहों पर आज रविवार को 'वन महोत्सव' के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी मुहिम देखी गई है। जहाँ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आह्वान पर बबेरू में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया है। जिसमे कालेज कोतवाली तहसील तालाब के भीटो, मुक्तिधाम मे वृक्षारोपण किया गया जिसमें प्रशासनिक लोग भी शामिल रहे।