कैमोर क्षेत्र के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध निर्माण को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया भारी पुलिस की तैनाती के साथ निर्माण तीन जेसीबी की मदद से गिराया गया। एक दिन पूर्व परिजनों को घर खाली करने सूचना दी गई थी। इस मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्यवाही की जानकारी दी।