टोंक: मेहंदवास थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25,000 रुपए की राशि बरामद
टोंक मेहंदवास थाना पुलिस ने गत दिनों बाड़ा अब्दुल्लापुरा पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय ₹50000 की चोरी की घटना के मामले में तीन आरोपी सेवा बावरी, इतवारी बावरी, व रामकुवार बावरी को गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई 25000 रुपए की राशि बरामद की है ।वही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है।