चोरौत: ईद पर्व को लेकर चोरौत थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
चोरौत थाना परिसर में रविवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने की। उन्होंने बताया कि आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाना है किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई है।