बबेरू: दो बाइकों की टक्कर में जीजा-साला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय साले की हुई मौत
Baberu, Banda | Jul 16, 2026 बबेरू : बुधवार की दोपहर अतर्रा रोड मे दो बाइकों की टक्कर से जीजा साला सहित 4 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनको सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर किया गया, वही घायलों मे अनिल यादव को इलाज हेतु परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी पहुंचते ही अनिल यादव की मृत्यु हो गई, पुलिस ने शव को कानपुर मे ही पोस्टमार्टम करवाया है, वही घटना से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।