पूरनपुर: तहसील में भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी, एसडीएम के आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ समाप्त
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) का विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन का आरोप है कि 14 अप्रैल को एसडीएम को ज्ञापन देकर जमीन की पैमाइश कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। प्रशासन ने पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।