भरगामा: वाहन जांच अभियान में भरगामा पुलिस ने दिखाई सख्ती, संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी
भरगामा थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़ के समीप पुलिस अधीक्षक, अररिया के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर अंकुश तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।