लौरिया: घरेलू गैस से आग लगने पर भाई-बहन झुलसे, गंभीर रूप से घायल युवती बेतिया जीएमसीएच रेफर
घरेलू गैस से लगी आग, भाई-बहन झुलसे, गंभीर हालत में युवती बेतिया जीएमसीएच रेफर। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में रविवार कि शाम घरेलू गैस चूल्हा जलाने के दौरान अचानक आग लग जाने से एक युवती और उसका भाई झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लौरिया लाया