बैरसिया: भोपाल: काजी कैंप में कुत्ते चाटते दिखे बर्फ, वीडियो आने पर निगम ने बर्फ फिंकवाई, ₹2000 जुर्माना
भोपाल में कुत्ते चाटते दिखे बर्फ, VIDEO आया सामने, काजी कैंप में बेचा जा रहा था। निगम ने फिंकवाया, ₹2000 का जुर्माना। भोपाल के वार्ड-15 स्थित काजी कैंप इलाके में राजू साहू बर्फ डिपो है। जहां पर थोक और फुटकर में बर्फ बेचा जा रहा था। दुकान का एक वीडियो सामने आया। जिसमें दो आवारा कुत्ते सिल्लियों पर चढ़कर बर्फ को चाट रहे थे।