कानपुर: झकरकटी बस अड्डे पर रोडवेज बस में बैठे पुलिसकर्मी की मौत
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झकरकटी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस में उपनिरीक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की उप निरीक्षक राजुल प्रसाद शुक्ला मृत अवस्था में पाए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।