कानपुर: रायपुरवा थाना पुलिस ने 25000 के इनामी को किया गिरफ्तार
रायपुरवा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) महोदय के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुरवा व थाना रायपुरवा पुलिस टीम द्वारा नामजद 25000 पुरुष्कार घोषित अभियुक्त रोहित कुमार उम्र 31 वर्ष को आज लाल कुर्ती थाना क्षेत्र छावनी से थाना रायपुरवा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।