कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शटी बंटी कर शोरूम में अचानक लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शटी बंटी कार शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम के कर्मचारियों ने आपसी सूझबूझ से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन कर्मचारियों ने जानकारी दी की शोरूम के तहखाने में आग लगी हुई थी, आग को बुझा दिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है।