कानपुर: नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़े दो वाहन चोर,चोरी की 6 बाइक बरामद
नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की 6 बाइक बरामद की है। डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने जानकारी दी की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में दोनों चोरों ने चोरी की कई घटनाएं कबूली और चोरी के वाहन बरामद कराए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।