सरदारशहर: सरदारशहर में 22 मई को 5 घंटे बिजली कटौती, 33 केवी लाइन का होगा रखरखाव
सरदारशहर। जोधपुर डिस्कॉम के ग्रामीण उपखंड सरदारशहर में 33 केवी लाइन के रखरखाव के कारण शुक्रवार, 22 मई 2026 को सुबह 6 से 11 बजे तक 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि 33/11 केवी उपचौकी फोगा से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर आपूर्ति बाधित रहेगी।