फुलवरिया: दुबे बतरहा गांव में दो घरों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गहने बरामद; आरोपित सुजीत ने खोले राज
श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में दो घरों में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर लिया है। सिवान से रिमांड पर लिए गए मजीरवा खुर्द निवासी सुजीत कुमार उर्फ़ फेंकू की निशानदेही पर उसके सहयोगी अली हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के निशान देही पर चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा हथुआ के प्रभारी एसडीपीओ राजकुमार साह ने किया।