जशपुर: जशपुर में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर पंचायत का अध्ययन किया गया, विकास मॉडल लागू होंगे
ग्राम पंचायतों को सशक्त और आदर्श बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिले का 43 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोतीपुर ग्राम पंचायत के अध्ययन भ्रमण पर गया। 11 से 14 जून तक आयोजित इस भ्रमण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने मोतीप