जसवंतनगर: जसवंतनगर थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनी फरियादों की शिकायतें और दिए निस्तारण के निर्देश
थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार अभिजीत गौरव ने की। इस दौरान एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। फरियादी ग्राम दयालपुरा की गीता देवी ने भूमि कब्जा मुक्त कराने, घनश्यामपुरा के मिलाप सिंह ने पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने, धनुआ के सल्लन अली ने आवासीय प्लॉट विवाद तथा नगला नया के कैलाश सिंह ने भूमि विवाद जैसी शिकायत रहीं।