देवघर: देवघर समाहरणालय के पास महंगाई को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में धरना
देवघर देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे देवघर समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के निकट हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर अंकुश लगाने, आवश्यक वस्तुओं के दाम क