चंदेरी: मातामाड मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 36 वर्ष निवासी मातामाड मोहल्ला चंदेरी ने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह करीबन 10:00 बजे से मेरी नाबालिक बेटी घर से लापता है वह हमें बिना बताए कहीं चली गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।