मधेपुरा: भर्राही बाजार में सड़क पर जलजमाव से दुकानदार और स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी
सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत के भर्राही बाजार वार्ड संख्या तीन एवं चार में सड़क पर जल जमाव होने से बाजार की दुकानदार सहित आम लोगों को एवं स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है भाभी मुखिया प्रत्याशी निरंजन यादव ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अभिलंब समस्या के समाधान की मांग की निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी