शामली: विधायक प्रसन्न चौधरी ने लांक गांव में जन चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Shamli, Shamli | May 5, 2025 सोमवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली विधायक प्रसन्न चौधरी अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गांव लांक में पहुंचे। विधायक ने गांव के लोगों की कुशल क्षेम जानी और जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को भी सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें की। विधायक ने निस्तारण के लिए अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।