जगदीशपुर: भागलपुर समेत राज्य के 35 केंद्रों पर 3 मई को नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से होगी
भागलपुर सहित राज्य के 35 केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को होगा एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है परीक्षा के दौरान छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा परीक्षा एक पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक आयोजित होगी भागलपुर समेत आसपास के बांका व मुंगेर समेत अन्य जिलों में केंद्र बनाए गए हैं