कटनी नगर: दबंग द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, पीड़िता ने कटनी कलेक्टर से लगाई गुहार
स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम बंधी की निवासी सुखबरिया कुशवाहा ने कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी पुश्तैनी खेती की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उनके पूर्वज ग्राम बंधी स्थित शासकीय भूमि पर लंबे समय से खेती करते आ रहे थे। आरोप है कि अनावेदक चयना कोल ने तीन साल पहले इस भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।