महनार: देशराजपुर में भूमि विवाद में मारपीट, SDO के आदेश पर सीओ ने जांच के आदेश दिए
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत देशराजपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट मामले में महनार एसडीओ के आदेश पर सीओ ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।सीओ ने राजस्व कर्मचारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।जिसके बाद राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पंहुच कर घटना के बारे में पूरी जानकारी लिया।