महनार: महनार में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
चार दिवसीय होने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के विभाग जगहों पर गुरुवार को तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।छठ पूजा के अवसर पर महनार नगर के बाजार, घाट फतेहपुर कमाली,देशराजपुर, समेत प्रखंड के विभिन्न गंगा घाट,पोखर,जलाशय में गुरुवार की सुबह से ही धूम रही और पूरे दिन छठ घाट को सजाया गया।