हैदरगढ़: सरायचांदू और लखनापुर गांव में चिकनपॉक्स का प्रकोप, करीब 13 बच्चे और युवा हुए संक्रमित
सिद्धौर ब्लॉक के सरायचांदू और लखनापुर गांव में चिकनपॉक्स का प्रकोप देखने को मिला है। दोनों गांवों में 13 बच्चों और युवाओं में चेचक जैसे लक्षण पाए गए हैं। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर की चिकित्सीय टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया।