हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 8.78 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.78 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल उपनिरीक्षक रामकेर को सुपुर्द की गई है।