फर्जी दस्तावेजों से MBBS एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 45 लाख हुआ था सौदा, 20-20 लाख एडवांस
देहरादून पुलिस की SIT ने NEET UG-2025 के तहत फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनाकर MBBS में दाखिला दिलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा तय किया गया था और परिजनों से 20-20 लाख रुपये एडवांस लिए गए। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने का मामला सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश पंडित और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। SIT मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
#Dehradun #Uttarakhand #SIT #MBBSAdmission #NEETUG2025 #MBBSScam #FakeDocuments #AdmissionRacket #MedicalAdmission #EducationScam #DehradunPolice #CrimeNews #UttarakhandNews #BreakingNews #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 22, 2026