मसूरी में टॉम ऑल्टर की स्मृति में अल्ट्रा मैराथन की तैयारियां तेज
29 नवंबर को आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन के लिए नगर पालिका सभागार में पोशाक का अनावरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, अब तक 300 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है।
दौड़ में 50 किमी के साथ 5, 10, 20 और 40 किमी की श्रेणियां भी होंगी। इस बार 600 से 700 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूक करना है।
*उदय उत्तराखंड न्यूज़ | सत्य आपके समक्ष*
#Mussoorie #TomAlter #UltraMarathon #Uttarakhand #UdayUttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Sep 16, 2026