मंझनपुर: कौशाम्बी में सपा विधायक ने डिप्टी सीएम को कहा बड़बोले नेता, कहा- वह अपनी खुद की सीट नहीं जीत सके, जनता बनाएगी सपा सरकार
कौशाम्बी जिले में अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर ओसा स्थित चपरी आम के बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज और उनके पिता व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज खूब बरसे उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं वह अपनी खुद की सीट से नहीं जीत सके।