बकानी: किसानों का फूटा गुस्सा, कल तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का किया एलान
किसानो का फूटा गुस्सा कल तहसील कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने का किया एलान भारतीय किसान संघ ने कल दोपहर 12:00 बजे तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन कृषि उपज मंडी में लंबे समय से व्यापारियों का माल जमा होने और उसे खाली नहीं कराए जाने के विरोध में किया जाएगा।