डेगाना: चुवा गांव में डेगाना पुलिस ने 9 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 1000 लीटर वॉश किया नष्ट
Degana, Nagaur | Apr 2, 2024 डेगाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए चुवा गांव से एक आरोपी राकेश को गिरफतार किया । वहीं उसके कब्जे से 1000 लीटर वॉश पुलिस ने नष्ट की है साथ ही 9 लीटर अवैध हथकड शराब पुलिस ने जब्त की । पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथकड शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश को गिरफतार किया ।