सांगानेर: हरमाड़ा थाना इलाके में 82 साल की महिला ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में 82 साल की एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से बुजुर्ग महिला ने कूद अपनी जान दे दी। फैमिली मेंबर किसी काम से बाहर जाने के चलते उन्हें फ्लैट के अंदर लॉक कर गए थे। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।