रामगढ़ चौक: शेखपुरवा गांव से रामगढ़ चौक पुलिस ने महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक पुलिस ने शेखपुरवा गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मंगलवार अपराह्न 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में शेखपुरा गांव के रहने वाले छोटन यादव के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. तस्कर के बाइक एवं घर से महुआ शराब जप्त हुआ. इधर खडनयाडा गांव से हत्या का प्रयास मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.