जंक्शन थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान एक और चोरीशुदा बाइक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक आरोपी की निशानदेही पर कुल पांच चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।