बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में भाभी के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने देवर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
थाना दरगाह क्षेत्र में भाभी के साथ अश्लील हरकत और बलात्कार का प्रयास करने के मामले मे थाना दरगाह पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता ने शुक्रवार देर शाम को बताया कि घटना 5 मई को हुई थी जिसके संबंध में उसने थाने में शिकायत की वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।