कांके: रांची के कोतवाली इलाके में हादसा, हटानिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Kanke, Ranchi | Apr 3, 2026 रांची के कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसा, हटानिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे एनडीआरएफ की टीम ने शव को हटानिया तालाब से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि व्यक्ति तालाब किनारे श्राद्ध कर्म करने आया था। इस बीच तालाब के नहाने के दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।