नवगछिया: शादी समारोह में हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर नवगछिया पुलिस का एक्शन
पुलिस जिला नवगछिया द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में शादी समारोह के दौरान 2-3 युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।