रहुई: रहुई से एक बालक घर से भाग गया, परिजन किसी अनहोनी की आशंका में हैं
Rahui, Nalanda | Nov 11, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार से सोमवार की सुबह 7 बजे एक बालक भाग कर कहीं चला गया है। जिससे बालक के परिजन काफी परेशान हैं। काफी खोज बिन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। बालक की पहचान रहुई बाजार निवासी मनोज कुमार के पुत्र 12वर्षीय सक्षम राज के रूप में की गई है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जहां बालक के परिजन ने रहुई थाना में इसकी लिखित सूचना दिया है