रहुई: रहुई प्रखंड में पैक्स चुनाव: नामांकन से पहले 14 लोगों का एनआर काटा गया
Rahui, Nalanda | Nov 9, 2024 रहुई प्रखंड के नगर पंचायत समेत 12 पंचायतों में पैक्स का चुनाव का वोटिंग प्रथम चरण में होना है जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां में प्रखंड के अधिकारी जुटे हैं। चुनाव को लेकर अभी से ही प्रत्याशी नामांकन से पहले नाजीर रशीद कटाने में लगे हैं। जहां शनिवार को दोपहर 3 बजे तक 14 लोगों का एनआर काटा गया। रहुई प्रखंड में 11 नवंबर से नामांकन का प्रक्रिया प्रारंभ होगा।