शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखागार के विस्तारीकरण कार्य तथा निर्वाचन कार्यालय के स्थानांतरण और नए सभागार निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।